Friday, 20 November 202608:20:53 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

March 2, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित हुए 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के साथ 3 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। सीएम धामी ने बीते कुछ दिनों में कई विभागों में इस तरह तरह से नियुक्ति पत्र बांटे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं। जिसके बाद नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से जीवन में हमेशा अनुशासन रखे जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। नकल के अपराध में शामिल लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अब राज्य में पूर्ण पारदर्शिता से परीक्षाएं हो रही हैं। योग्यता प्रतिभावान क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!