Tuesday, 24 November 202608:07:08 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का किया गया शानदार स्वागत।

August 27, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। लोहाघाट के छमनियाचौड़ में उच्च हिमालयी क्षेत्र में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज स्वीकृत किए जाने पर यहाँ की बालिकाओं एवं अन्य द्वारा उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के यहाँ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रीति,काजल,निशा,माया, एससी-एसटी अनुश्रवण समिति के सदस्य गोविंद प्रसाद, भाजपा कार्यकर्ता पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, नवीन रसीला, बीडीसी सदस्य सूरज कुमार, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सुरेश राम, जगदीश प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा खेल के क्षेत्र में भी बालिकाओं को ऊँचे मुकाम तक पहुँचाने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की जो स्वीकृति दी है उससे निश्चित तौर पर सीमांत क्षेत्र की बालिकाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बालिकाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री ने अपने स्वागत हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि छमनियाचौड़ में भूमि का परीक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्रवाईयाँ की जा चुकी हैं तथा शीघ्र ही यहाँ भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाऐंगे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!