Tuesday, 03 November 202603:29:56 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बाराही धाम में 9 जून को होगी मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक।

June 9, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। बराहीधाम में इस वर्ष होने वाले बग्वाल मेले एवं 15 जून से होने वाली विशाल भागवत कथा को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा 9 जून को दिन में 1:00 बजे से चारखाम,सात थोक, मंदिर कमेटी, व्यापारियों एवं अन्य पडतीदार लोगों की बैठक आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक 10 जून को आयोजित की जानी थी , लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक की तिथि एवं समय बदल गया है। बैठक में मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगडिया यहां आ चुके हैं।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं महामंत्री रोशन लमगड़ियां के अनुसार इस वर्ष बग्वाल मेले को और भव्य एवं आकर्षक तरीके से संपन्न करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जा रही है। बाराही मंदिर में 15 जून से होने वाली विशाल पुराण कथा को लेकर भी चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी द्वारा दो वर्ष पूर्व यहां प्रतिवर्ष पुराण कथा आयोजित किए जाने की श्रृंखला शुरू की गयी थी । इस वर्ष यह कथा 15 जून से होगी। कथा के वाचन के लिए पुराणों के मर्मज्ञ आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बाराही मंदिर को ट्रस्ट का रूप दिए जाने के बाद यहां समय समय पर विशेष आयोजन एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं, जिसमें लखनऊ दिल्ली आदि स्थानों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते आ रहे हैं। अब मंदिर कमेटी के सामने यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को और सुविधा दिये जाने की चुनौतियां सामने आयी है,हलांकि मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगडिया का मानना है कि यहाँ माँ बाराही का चमत्कार कहें कि हम लोग इस धाम को संवारने के लिए श्रद्धा से जो भी कार्य करते आ रहे है, उन्हें माँ का आशीर्वाद मिलने से हमें लगातार सफलता मिलती आ रही है, जिससे हम भविष्य के प्रति और आशावान होते जा रहे हैं। मंदिर कमेटी के महामंत्री रोशन लमगड़ियां ने सभी संबंधित लोगों से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!