Saturday, 07 November 202604:33:43 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने पर बुधवार को रामलीला मैदान में लगेगा विशाल जन सुविधा शिविर।

March 26, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनता को विभिन्न सरकारी लाभों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 26 मार्च 2025 को लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के लोहाघाट रामलीला मैदान में बैठक ली। साथ ही आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकारों से अवगत कराएं। उन्होंने विशेष रूप से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आयोजित होने वाले शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, पंजीकरण, प्रमाण पत्रों का वितरण और समस्या निवारण जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे आयोजित होने वाले इन शिविरों में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, निशुल्क दवा वितरण, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीकरण, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा कृषि यंत्र  वितरण,  राजस्व विभाग द्वारा जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी, आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी और सहायता,  समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजना का पंजीकरण आदि अन्य जानकारी लोगो को दी जाएगी।

इन बहुउद्देशीय शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसका अधिकारी विशेष ध्यान रखें।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, उप जिलाधिकारी लोहाघाट नितेश डांगर, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों ने रामलीला मैदान लोहाघाट जाकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!