Saturday, 07 November 202604:33:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का तीन साल का कार्यकाल निर्विघ्न पूर्ण होने पर शुरू हुआ तीन दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान।

March 22, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा । वाराहीधाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का तीन वर्षों का कार्यकाल निर्विघ्न संपन्न होने ,उन्हें जनता की भलाई के लिए और शक्ति सामर्थ्य एवं प्रबल इच्छा शक्ति का प्रादुर्भाव पैदा करने तथा उत्तराखंड के उत्तरोत्तर विकास एवं माननीय प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखंड को देश का समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ वाराही संस्कृत महाविद्यालय में तीन दिनी रुद्राभिषेक अनुष्ठान शुरू हो गया है वाराही मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के नेतृत्व में उत्तराखंड के लोगों को लंबे समय तक धामी का नेतृत्व मिलने उन्हें राष्ट्र एवं उत्तराखंड के विकाश में कठोर निर्णय लेने की शक्ति एवं मनोकामना पूर्ण करने के लिए “सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धनधान्य सुतान वित: मनुष्यों मत प्रसादेनभविष्यति न संशय:” के शक्तिशाली मंत्र से वाराही मंदिर में आचार्य गिरिजा प्रसाद जोशी द्वारा संपूर्ण पाठ किया जा रहा है 23 मार्च को रुद्राभिषेक अनुष्ठान एवं संपूर्ण पाठ का समापन किया जाएगा रुद्राभिषेक में आचार्य हरिश्चंद्र पांडे ,गोपाल पतोला ,ललित जोशी ,प्रकाश जोशी ,तरुण कोतवाल ,हेम चंद्र ,कमल किशोर ,रितेश ,प्रदीप जोशी, अनुराग जोशी ,कमल पुजारी, पंकज ,कमलचंद, मनोज पलेरू ,मोहित जोशी आदि लोग शामिलथे

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!