Saturday, 07 November 202607:24:16 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिले को मिले दो नए महिला रोग विशेषज्ञ |

February 14, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत | सीएमओ डॉ देवेश चौहान के प्रयास रंग लाते आ रहे हैं| जिला चिकित्सालय समेत उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के लिए एक-एक महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की स्वीकृति मिल चुकी है| उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला चिकित्सालय चंपावत के लिए डॉ अभिषेक मजूमदार एवं उप जिला चिकित्सालय, लोहाघाट के लिए डॉ मृणालिनी चौधरी की नियुक्ति की गई है जो शीघ्र अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे| उन्होंने बताया कि लोहाघाट चिकित्सालय में औरथो सर्जन, बाल रोग, विशेषज्ञ, फिजिशियन एवं सर्जन की नियुक्ति के प्रयास जारी है यहा निश्चितेतक डॉक्टर पहले से ही सेवारत हैं| फिलहाल यदि यह व्यवस्था हो जाती है तो इससे न केवल लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी बल्कि जिला चिकित्सालय में भी रोगियों का दबाव कम हो जाएगा |

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!