Friday, 06 November 202605:21:06 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस की परेड से लौटे एनसीसी कैडेट्स का महाविद्यालय में स्वागत

February 14, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तीन कैडेट्स ने इस बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय परिवार की ओर से परेड में शामिल योगिता प्रथोली, अकिंत फत्र्याल और दीपांशु जोशी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तीनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए राजपथ की कड़ी चयन प्रक्रिया और मापदंडों के बारे में बताया। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना न केवल कैडेट्स के लिए बल्कि महाविद्यालय को गौरवान्वित करने वाला पल था। यह पहली बार है जब एक सत्र में तीन कैडेट्स का चयन आरडीसी के पीएमआर के लिए हुआ हो। डा. प्रकाश लखेड़ा ने कहा कि इस प्रदर्शन से निश्चित रूप से आने वाले समय में कैडेट्स में नये जोश का संचार होगा। लेफ्टिनेंट डा. कमलेश शक्टा ने कहा कि बटालियन के ओर से कैडेट्स को लगातार अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे कैडेट्स की संख्या में और वृद्धि होगी। इस दौरान विवेक श्रीवास्तव, रवि मनराल, सतीश, एसयूओ करन सिंह देव, यूओ रजनी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!