Sunday, 08 November 202611:20:39 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बनबसा में पुलिस ने 4.72 ग्राम स्मैक के साथ टनकपुर के दो युवकों को किया गिरफ्तार

December 12, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

बनबसा/चम्पावत। पुलिस ने टनकपुर के दो युवकों को स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वे बाइक पर सवार थे। बाइक को सीज किया गया है।नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत जनपद में एसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने बनबसा में खटीमा रोड क्षेत्र से मोटर साइकिल में 02 अभियुक्तों को 04.72 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया। पकड़े गए युवकों में पवन कुमार पुत्र कालीचरण, निवासी वार्ड नं0- 09, घसियारा मण्डी, थाना टनकपुर उम्र 30 वर्ष व करन कुमार पुत्र प्रकाश राम, निवासी वार्ड नं0- 09, बोरागोठ, थाना टनकपुर उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 दिलबर सिंह भंडारी, मुख्य आरक्षी जगवीर सिंह, आरक्षी जगदीश कन्याल, आरक्षी पवन वर्मा शामिल रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!