Sunday, 08 November 202611:20:41 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को चौक-चौबंद करने में जुटा जिला प्रशासन।

December 5, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 दिसंबर को नगर के समीप चिड़ियाढुंगा गांव में मल्लिकार्जुन हायर सेकेंडरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का शासन स्तर से अंतिम प्रोग्राम नहीं आया है। अलबत्ता जिला प्रशासन ने हेलीपैड सड़क मार्ग एवं सीएम की सुरक्षा आदि विभिन्न पहलुओं की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन स्कूल का यह निजी कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री के सुबह 10 से 12 बजे के मध्य यहां पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम फोरती गांव स्थित अस्थाई हेलीपैड में उतरेंगे जहां से कार द्वारा मल्लिकार्जुन स्कूल आएंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के बाद सीएम के हेलीपैड एवं विद्यालय पहुंचने के सड़क मार्ग को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूरे मार्ग में विशेष सफाई करने के साथ हेलीपैड का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बाद में दोनों अधिकारियों ने विद्यालय का भी निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इधर उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग, पुलिस, तहसीलदार एवं मल्लिकार्जुन स्कूल के डायरेक्टर व प्रधानाचार्य के साथ बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर फोरती गांव में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त स्थाई हेलीपैड की तस्वीर बदलने का प्रयास कर सड़क मार्ग में सफाई व रंग रोगन कर उसे चमकाया जा रहा है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!