Sunday, 08 November 202611:20:41 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

टनकपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पिकअप को किया सीज।

December 5, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत :अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में दिनांक 05.12.2024 को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत 01 वाहन पिकअप रजि0 संख्या UK03-CA-1531 के चालक शरीफ खान पुत्र वली खान निवासी मेवा शरीफ फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश द्वारा वाहन उपरोक्त को बिना रजिस्ट्रेशन, बिना डीएल, मोटरयान अधिनियम के नियम का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181/39/192/177/207 एमवीएक्ट के उक्त वाहन को सीज किया गया। और मौके पर उक्त वाहन में अवैध रेता भरा होना पाया गया जिस सम्बन्ध में कोई रॉयल्टी या वैध कागजात उपलब्ध नही कराये गये ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!