Sunday, 08 November 202611:20:39 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ग्रोथ सेंटर लोहाघाट के लोह उत्पादों ने मचाई धूम देश में पाया तीसरा स्थान।

December 3, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट (चंपावत):प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन ग्रोथ सेंटर लोहाघाट ने प्रदेश का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान भारत मंडपम में प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन के लोह उत्पादो ने भारतवर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जिसके लिए ग्राम विकास निदेशक भारत सरकार ने प्रगति आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष नारायणी देवी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके द्वारा बनाए गए लोहे के विभिन्न प्रकार के बर्तनों की सराहना की मालूम हो प्रगति मैदान में लगे 14 दिवसीय भारत मंडपम में ग्रोथ सेंटर लोहाघाट की महिला समूह की अध्यक्ष नारायणी देवी व अमित कुमार के नेतृत्व में लोहे के बर्तनों को बिक्री के लिए रखा गया था जिसको देश के लोगों ने काफी पसंद किया तथा हाथों-हाथ लिया वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में प्रगति मैदान में ग्रोथ सेंटर लोहाघाट के स्टॉल का निरीक्षण कर उनके उत्पादों की सराहना कर चुके हैं वही अध्यक्ष नारायणी देवी ने चंपावत जिला प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा वह आगे भी ग्रोथ सेंटर को ऊंचाई की बुलंदी पर ले जाने का भरपूर प्रयास करेंगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!