Saturday, 07 November 202611:22:52 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अल्मोड़ा बस दुर्घटना के बादचंपावत जिले का पुलिस तंत्र हुआ सतर्क।

November 5, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अल्मोड़ा में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद चंपावत पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। एसपी चंपावत अजय गणपती द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले, ओवस्पीडिग, ओवरलोडिग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले तथा यातायात के नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है एसपी के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए 72 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई
सोमवार को सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे मादक पदार्थों/नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सभी वाहन चालकों का ऐल्कोमीटर से परीक्षण तथा यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
चैकिंग अभियान के दौरान 72 वाहन चालकों को यातायात तथा पुलिस एक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम तथा उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए 29,750/रू0 का जुर्माना वसूला गया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!