Sunday, 08 November 202606:43:39 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तामली में दशहरा महोत्सव में लेंगे भाग।

October 13, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को तल्ला देश के तामली में आयोजित दशहरा महोत्सव में भाग लेंगे तथा आम लोगों से रूबरू भी होंगे। जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के अनुसार मुख्यमंत्री जी 13.20 बजे हैलीकॉप्टर से तामली हैली पैड पहुंचेंगे उसके बाद कार द्वारा महोत्सव में पहुंचेंगे लगभग यहां मुख्यमंत्री लोगों के बीच एक घंटा रहेंगे। यहा यह उल्लेखनीय है कि जिस तल्लादेश तामली क्षेत्र के लोग उनके बीच मुख्यमंत्री के आने की कभी कल्पना भी नहीं किया करते थे। आज वे अपने को खुशनसीब मानते हैं कि विधायक के रूप में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के बाद एक नहीं कई बार सीएम यहां का दौरा कर चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आज हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि “हम क्यों जाएं चन्द्र लोक में, चंन्द्र स्वयं ही आवे” कि कहावत साकार रूप देख रहे हैं जिसके लिए हमारे पूर्वज तरसते रहते थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!