Tuesday, 10 November 202608:26:44 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गुलाब की खुशबू ने नितिन चौबे को दिलाये पिछत्तर हजार रुपये l

September 26, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट l स्वामी विवेकानन्द पीजी कॉलेज के छात्र नितिन चौबे ने घर-आँगन को महकाने वाला गुलाब को रोजगार का भी जरिया बनाकर स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के लिए नये द्वार खोले है l गतवर्ष कॉलेज में भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बारह दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें पचास छात्र-छात्राओं के दल को स्टार्टअप हेतु मॉडल प्रस्तुत करने को कहा गया था जिसमें छात्र नितिन चौबे का मॉडल गुलाब के फूल से गुलाब जल बनाने के मॉडल को शासन स्तर पर चयनकर प्रोत्साहन के रूप में उन्हें नगद पिछत्तर हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है l नितिन चौबे का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ऐसी कई जड़ी बुटियाँ एवं औषधीय गुणों की बेलें है जिनके जरिये हम जूस निकलकर उनका व्यावसायिक उपयोग कर सकते है l उसका कहना है कि हर घर में गिलोय के पौध लगाने से हम ना केवल पूरे परिवार को आरोग्य दे सकते है बल्कि आज पास के सभी लोग भी स्वस्थ रह सकते है l प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने नितिन चौबे तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा की अन्य छात्र-छात्राओं को नितिन से प्रेरणा लेनी चाहिए l इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने नितिन को बधाई देते हुए उनके प्रयासों को सराहा l

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!