Tuesday, 10 November 202609:26:46 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पाटी (चम्पावत) के जवान ने खुद को एक 47 से उड़ाया छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में था तैनात।

August 28, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत । छत्तीसगढ़ – के दंतेवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहा सोमवार को उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को एक – 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली । जवान चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के बिसारी गांव का निवासी था । जानकारी के अनुसार जवान सीआरपीएफ 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात था । सोमवार की सुबह करीब 10 : 30 बजे सीआरपीएफ के हेड कॉस्टेबल विपिन चन्द्र अपने बैरक में गया और खुद को गोली मार ली । गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान भी बैरक की ओर दौड़े तो वहा हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ पड़ा था । घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई और घायल कॉस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया । फिलहाल जवान विपिन चंद्र की खुदकुशी का कारण का पता नहीं चल पाया है । मामले की जांच की जा रही है । इस दुखद घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी गई है जवान की मौत की खबर सुन परिजन बेसुध पड़े हैं तथा गांव में शोक की लहर छा गई है मर्तक जवान के छोटे-छोटे बच्चे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!