Monday, 09 November 202609:02:03 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत एसडीएम रिंकु बिष्ट पहुंची जनता के बीच सुनी समस्याएं समाधान के दिए निर्देश।

August 2, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

बुधवार 31जुलाई को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट के द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ पाटी ब्लॉक के ग्राम सिरमोली में उपस्थित होकर विभिन्न जन समस्याओं (सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, खाद्यान्न व कृषि-उद्यान से संबंधित) की जानकारी ली व संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निवारण हेतु निर्देशित किया उप जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा किये गए कार्यो का निरीक्षण किया गया कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी के अलावा क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक नारायण दत्त जोशी , ग्राम्य विकाश विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ती विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग आदि विभागों केअधिकारी/कर्मचारी ग्राम प्रधान सिरमोली व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!