Tuesday, 10 November 202611:04:58 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चम्पावत जिले में पुलिस ऑक्सीजन बैंक तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश – पुलिस अधीक्षक

July 13, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। पुलिस बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए जिले में ऑक्सीजन बैंक तैयार करेगी। इस कार्य में भुम्वाडी गांव के पर्यावरण प्रेमी तुलसी प्रकाश पूरा सहयोग करेंगे। प्रकाश ने आज पीपल एवं तिमुर का पौध एसपी अजय गणपत को भैट कर उनके प्रयास को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। पीपल प्रकृति की ऐसी देन है जिसकी उत्पत्ति सृष्टि की रचना के साथ ही हुई है। यह प्रकृति का मानव के लिए ऐसा वरदान है जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है। पीपल के एक पेड़ की उपस्थिति से उसके आसपास का वायुमंडल शुद्ध हो जाता है।
एसपी के अनुसार पुलिस विभाग अपने क्षेत्र के अलावा अन्य लोगों को भी पीपल के पौध लगाने के लिए प्रेरित करेगा। यदि सभी लोग इस पुण्य कार्य में सहयोग करेंगे तो निश्चित तौर पर हम एक ऐसा आक्सीजन बैंक तैयार करने में सफल होंगे जो मानव के लिए संजीवनी का कार्य करेगा। युवाओं में बढ़ती नशे की लत छुड़ाने के लिए उनके मुंह का प्राकृतिक रूप से स्वाद बदलने के लिए प्रकृति का उपहार तिमुर के पौधों का रोपण कर इस ओर उनका ध्यान आकर्षित किया जाएगा। यदि नशे के आदी लोग नशा छोड़कर इसका प्रयोग करें तो यह उनकी जिंदगी ही बदल देगा।पुलिस विभाग ऐसी भूमि की तलाश कर रहा है जहां पुलिसकर्मी अपने बच्चों, प्रियजनों एवं स्वयं अपने कार्यकाल की यादों को तरो ताजा रखने के लिए स्मृति पौध लगा कर उसे वन उपवन का रूप देने में विचार कर रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!