Saturday, 14 November 202601:38:31 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

हितेश ने आर्मी में आफिसर कमीशन प्राप्त किया।

June 5, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। लोहाघाट नगर के चांदमारी क्षेत्र के होनहार छात्र हितेश मेहता( अमन) ने आर्मी में एसीसी कमीशन प्राप्त किया है। मूल रूप से चाक रेगड़ू निवासी अमन सामाजिक कार्यकर्ता/देव डांगर खुशाल सिंह मेहता तथा पुष्पा मेहता के पुत्र है। अमन स्वर्गीय कैप्टन चंदन सिंह मेहता व आनंदी देवी के सुपौत्र है। दादाजी से प्रेरित होकर अमन वर्ष 2020 में कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। अमन ने इंटरमीडिएट तक मल्लिकार्जुन स्कूल से प्राप्त कर सिविल में पॉलीटेक्निक लोहाघाट से किया।
अमन की सफलता पर उनकी दीदी भाग्यश्री लड़वाल, शैलेंद्र लडवाल, चाक रेगड़ू के वरिष्ठ नागरिक पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, लोहाघाट के समाजसेवी नवीन मुरारी, चाक गांव के कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता ने प्रसन्नता व्यक्त कर परिवार को बधाई दी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!