Wednesday, 25 November 202611:32:35 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस 2023 के उपलक्ष्य में जनपद चंपावत ने देवेंद्रपींचा पुलिस अधीक्षक सहित 7 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को राज्य का पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित।

January 25, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत!प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किए जाने की घोषणा की जाती है।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर जनपद चंपावत में नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा साइबर अपराधियों द्वारा लोगों से ठगी गए धनराशि को वापस दिलाए जाने, चंपावत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था को बनाए रखने तथा घाट क्षेत्र होटल में हुई दुर्घटना में लोगों को सकुशल रेस्क्यू किए जाने तथा लोगों को विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक करने पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह चंपावत सहित 7 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है
कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में बिपिन चंद्र पंत पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष चंपावत सहित छह कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से अलंकृत किया जाएगा।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
देवेंद्र पिंचा पुलिस अधीक्षक चंपावत

उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
विपिन चंद्र पंत, पुलिस उपाध्यक्ष चंपावत

विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, थाना लोहाघाट

बिहारीलाल मुख्य आरक्षी साइबर सेल, टनकपुर

मतलूब खान मुख्य आरक्षी 92 ना. पु. एसओजी, चंपावत

हेमचंद्र माहरा आरक्षी 315 ना. पु. थाना लोहाघाट, चंपावत

राजेंद्र नाथ, लीडिंग फायरमैन, FS टनकपुर

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!