Sunday, 29 November 202604:41:50 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सिद्धवनी फुटलिंग मंदिर में शिव कथा सुनने के लिए उमडा भक्तों का सैलाब।

May 20, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जिले के कालूखाड़ ग्राम सभा के सिद्धवनी फुटलिंग मंदिर में चल रहे शिव कथा को सुनने के लिए रविवार को एक हजार से अधिक भक्त मंदिर पहुंचे। कालूखाड़, मैरौली, तोला, पातल, गड़कोट, मानर बड़पास, मुगतोला, गूठगरसाड़ी, खर्क, नरियाल गांव, तपनीपाल, सुजानगांव, मेहरागांव सहित तमाम गांव से पहुंचे लोगों ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। वृंदावन से आए कथावाचक अजय कृष्ण महाराज जी ने कहा कि जिस मनुष्य में ज्ञान नहीं है वह पशु के समान है। उन्होंने भक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कथा वाचन में पुजारी प्रयाग दत्त पंगरिया, नवीन पंगरिया, जगदीश पंगरिया, सतीश जुकरिया, गोविंद पंगरिया, बलदेव पंगरिया, प्रकाश पंगरिया, महेश पंगरिया, हरिशंकर महाराज, जमुना गिरी महाराज आदि सहयोग दे रहे हैं। कल अंतिम दिवस विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!