Friday, 20 November 202604:50:14 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चुनाव प्रशिक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदान कर्मी ने शराब पीकर मचाया हंगामा, गिरफ्तार।

April 10, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कर्मियों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान शराब पीकर आए द्वितीय मतदान अधिकारी द्वारा हंगामा खड़ा कर दिया जिससे प्रशिक्षण में बाधा पैदा होने के साथ अफरा- तफरी मच गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट के अनुसार उक्त मतदान कर्मी जीआईसी धुनाघाट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है जिसके विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है तथा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद प्रशिक्षण की कार्रवाई पूर्ववत शुरू हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने कर्मचारियों को इस प्रकार के आचरण से बचने की सलाह देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!