Thursday, 19 November 202603:19:59 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

व्यावसायिक शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने सीखी रोज़गार परक कार्यक्रम की बारीकियां ।

March 15, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जूo हाo फोर्ती के बच्चों ने स्थानीय अटल उत्कृष्ट जी जी आई सी लोहाघाट का भ्रमण कर वहां तमाम व्यावसायिक गतिविधियों की बारीकियां जानी। कालेज में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम ब्यूटी एंड वेलनेस को जानने में बच्चो ने दिलचस्पी ली। वोकेशनल टीचर सुनीता पनेरू ने विभिन्न जानकारियां बच्चों को दी। एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जी जी आई सी की प्रधानाचार्य मीरा पाण्डेय ने व्यावसायिक शिक्षा को जीवनोपयोगी बताया। प्रशिक्षिका ने सुंदरता के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सेवाओं मेनिक्योर, पेडिक्योर,मेंहदी, ब्लीच,वैक्सिंग, हेयर डू तथा मेक अप की विस्तार से जानकारी दी। जिससे छात्राएं ब्यूटी पार्लर के जरिए स्वयं को रोज़गार से जोड़ सकती है। विज्ञान शिक्षिका रेखा पंत, नीलम चंद तथा हेमा जोशी ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स (स्टिम लैब ) में बच्चों को तत्संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की। विद्यालय प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने प्रधानाचार्या व कालेज परिवार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया । वापसी में बच्चों की इच्छा पर नगरपालिका लोहाघाट द्वारा निर्मित चिल्ड्रेन पार्क में विभिन्न मनोरंजनात्मक सामग्रियों, खेल सामग्री, झूलों,का आनंद लिया । भ्रमण में विद्यालय सहयोगी सुमन चंद राय , यामिनी जोशी ने सहयोग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!