Sunday, 15 November 202608:55:15 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्वामी जी पर शोध करने वाली रेखा बनी उत्तराखण्ड की पहली छात्रा

January 20, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहघाट l स्वामी विवेकानन्द राजकीय पीजी कालेज की छात्रा ने विवेकानन्द जी के राष्ट्रवाद पर पहली पीएच. डी. की उपाधि हांसिल कर महाविद्यालय को उसके नाम के अनुरूप गौरवान्वित कर यह उत्तराखण्ड की पहली छात्रा है जिनके इस प्रयास को सफलता मिली है l पीजी कालेज के राजनीति विज्ञान में टॉपर रही रेखा ने सात वर्ष पूर्व यह प्रयास शुरू किया था इसकी सफलता आज नैनीताल में आयोजित दीक्षान्त समारोह में ऑनलाइन के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों पीएच. डी.उपाधि मिलने पर पूरी हुई l रेखा के इस प्रयास में अद्वैत आश्रम, मायावती के विद्वान अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानन्द जी महाराज का मार्गदर्शन आगे बढ़ने की प्रेरणा रही l

महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान की पहली छात्रा को पीएच. डी. मिलने पर जहां उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. सी डी. सूंठा ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर लगातार जुड़ती जा रही नई कड़ियों के लिए जहां प्राचार्य एवं उनके सहयोगियों को बधाई दी है वहीं उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है l प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने महाविद्यालय को उसके नाम के अनुरूप गौरवान्वित करने के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश लखेड़ा एवं पीएच. डी. धारक रेखा मौनी को बधाई दी है l

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!