Monday, 09 November 202604:47:28 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पटवारी/लेखपाल पेपर लीक, दोबारा होगी परीक्षा जानिए तारीख

January 13, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook


देहरादून। पटवारी/लेखपाल परीक्षा-2022 के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा निरस्त कर दी गयी है अब उक्त परीक्षा पुनः 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जायेगी। अधीक्षक, एसटीएफ ने बताया कि आरोपी संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी द्वारा अपनी अभिरक्षा में रखे गये लगभग 380 प्रश्नों को अवैध रूप से अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया गया है। प्रश्न पत्र के 100 प्रश्नों मे से कुछ प्रश्न आरोपियों को उपलब्ध कराये गये जो प्रश्नों में सम्मिलित थे। सम्पूर्ण प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है। उन्होंनें मीड़िया से कहा कि पुलिस द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध संगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आयोग के कार्मिक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन-3 को आयोग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आयोग द्वारा 08 जनवरी, 2023 को आयोजित (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022 निरस्त कर दी गयी है अब उक्त परीक्षा पुनः 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जायेगी। 12 फरवरी, 2023 को पूर्व निर्धारित सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक परीक्षा-2022 अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त अन्य समस्त परीक्षायें एवं साक्षात्कार आयोग द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार आयोजित की जायेगी। यह भी उल्लेखनीय है कि आयोग समस्त परीक्षाओं को उत्कृष्टता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पादित कराने हेतु पूर्णतः सजग एवं संवेदनशील रहा है और इसके दृष्टिगत आयोग द्वारा माह अगस्त, 2022 में राज्य के पुलिस महानिदेशक को गोपनीय ढंग से सतर्कता एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई को आयोग में तैनात किये जाने एवं परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। साथ परीक्षा प्रक्रिया को अभेद्य बनाये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) की उपस्थिति में आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त किये गये थे, जिन्हें आयोग द्वारा लागू किया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटवारी लेखपाल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि राज्य में परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए सरकार सख्त कानून लेकर आ रही है
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!