Sunday, 08 November 202602:47:15 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

खेलों के माध्यम से लैंगिक समानता का संदेश दे रहे एनसीसी कैडेट्स

November 3, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट के क्रीडा प्रांगण में लैंगिक समानता का संदेश देने के लिए एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की युवकों और युवतियों ने संयुक्त बनीं दो टीमों माँ झूमाधुरी एकादश और हाट कालिका क्लब के बीच खेला गया। माँ झूमाधुरी एकादश ने हाट कालिका क्लब को 5 विकेट से मैच जीता। युवतियों के लिए यह पहला मौका भी था कि उन्होंने संयुक्त रूप से क्रिकेट मैच आयोजन में प्रतिभाग किया। युवकों और युवतियों की संयुक्त रूप से क्रिकेट मैच खेलना समाज में बिना भेदभाव के लड़कियों को भी खेलने के समान अवसर देने का संदेश दिया।
अजीम प्रेम जी फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उददेश्य बालक एवं बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करना है। प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे एनसीसी खिलाड़ियां का स्वागत करते हुए फाउण्डेशन के सभी सदस्यों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को करते रहने हेतु प्रेरित किया। नोडल अधिकारी डॉ कमलेश शक्टा ने बताया कि फाउण्डेशन की ओर से एक एमओयू हुआ है, जिसमें एनसीसी के कैडेट्स को संवैधानिक मूल्यों पर समय समय पर परिचर्चा कार्यशाला के माध्यम से की जाती है। इस खेल का उददेश्य भी विद्यार्थियों में खेल भावना, समानता , सदभावना आदि संवैधानिक मूल्यों का विकास करना है। इस दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पुष्कर संदरिया, विवेक पन्त, महेश, डॉ पुष्पेश और पंकज सहित 60 कडेट्स उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!