Wednesday, 25 November 202605:12:25 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री की जीवन संगनी गीता धामी ने महिलाओं को बाटे 59. 15 लाख रुपये के ब्याज मुफ्त ऋण।

October 18, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

बनबसा क्षेत्र के पंचपकरिया ग्राम पंचायत में आयोजित महिला स्वरोजगार व आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के सहयोग से उन्नति महिला संकुल संघ बनबसा की 108 गरीबतम महिलाओं को तथा ओम महिला संकुल संघ टनकपुर की 61 गरीबतम महिलाओं सहित कुल 169 महिलाओं को रु 59,15000 (उनसठ लाख पंद्रह हजार ) की ब्याज मुक्त परियोजना सहयोग राशि मा. मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती गीता धामी द्वारा डेयरी विकास, बकरी पालन, मुर्गी पालन , रिटेल साप, आदि उद्यम स्थापना व व्यवसाय संचालन हेतु प्रदान की गयी , उन्नति संकुल से अध्यक्ष राधिका चंद व कोषाध्यक्ष नजमा खातुन ने रू 37,80000 व ओम संकुल टनकपुर से संघ की लेखाकार लता जुगरान, लक्ष्मी भटट व बबीता नाथ ने रु 21,35000 का चेक ग्रहण किया
इस मौके पर श्रीमती गीता धामी ने गरीब परिवारों के लिए चलायी जा रही रीप परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि छोटे छोटे उद्यम के संचालन से निश्चित ही गरीबतम महिलाओं की आय संवर्धन की दिशा में सार्थक पहल की जा सकती है, रीप द्वारा महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण व जागरुकता हेतु अल्प समयावधि मे अच्छा कार्य किया गया है
जिला परियोजना प्रबंधक रीप शुभंकर कुमार झा के अनुसार जनपद में अभी तक 350 गरीबतम परिवारों को व्यवसाय संचालन हेतु संकुल संघ के माध्यम से गरीबतम महिलाओं को रु 1,22,50000(एक करोड बाईस लाख पचास हजार) की ब्याज मुक्त धनराशि बैंक खाते में दी गई है , जिससे महिलाओं ने व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन प्रांरभ कर दिया है
कार्यक्रम में रीप के सहायक प्रबंधक संस्थाए प्रकाश चंद्र पाठक ने रीप के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते कार्यक्रम का संचालन किया गया
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक चंद जी, नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल, रीप के सह प्रबंधक सुमित कुमार, लेखाकार हिमांशु, उन्नति व ओम संघ के चयनित गरीबतम सदस्य, सागर लडवाल, रीना देवी, समूह सदस्य व स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित 120 सदस्य उपस्थित थे

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!