Monday, 23 November 202607:11:22 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

पंचम वाहनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत ने कारगिल विजय दिवस का किया शुभारंभ।

July 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। चंपावत में दिनांक 20 /07/ 2023 से 26 /07/ 2023 तक पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अमित कुमार द्वितीय कमल अधिकारी के नेतृत्व में सप्ताह भर तक कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा।यह कार्यक्रम 20/07/2023 को वाहिनी परिसर में जिला खेल विभाग और पंचम वाहिनी के सैनिकों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताओं से शुभारंभ किया।


कारगिल विजय दिवस के शुभारंभ में चंद्रशेखर सी पाटिल उप कमांडेंट ने सभी खेल प्रतिभागियों को उत्साह प्रदान करते हुए कहा 26 जुलाई 1999 से प्रत्येक वर्ष में एसएसबी द्वारा इस उपलक्ष में सप्ताह भर का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह उत्सव मनाया जा रहा है।

इसी दौरान वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में हेमंत कुमार उप कमांडेंट, नितिन कुमार उप कमांडेंट तथा अन्य एसएसबी बल कर्मी उपस्थित थे। वही एसएसबी के प्रचार अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कारगिल दिवस के साथ-साथ जीवन संरक्षण के लिए पर्यावरण की जरूरत के उद्देश्य पर सीमा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सप्ताह भर में पूरा किया जाएगा। जीवन संरक्षण के लिए पर्यावरण हेतु विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।
26 को अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के गांव में स्थानीय पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा यह उत्सव संपन्न किया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!