Thursday, 26 November 202601:21:28 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

वित्तीय साक्षरता परीक्षा में जागृति एवं भूमिका ने किया जिला टॉप।

May 25, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित परीक्षा में आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट की जागृति राय एवं भूमिका पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अब दोनों छात्राएं जुलाई में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मैं जिले का नेतृत्व करेंगी। बुधवार को आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक दिग्विजय सजवाण एवं लीड बैंक ऑफिसर प्रवीण गरब्याल ने दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्राओं के मार्गदर्शन शिक्षक गणेश पुनेठा भी मौजूद थे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं को आरबीआई की ओर से 10 हजार का गिफ्ट वाउचर भी बाद में दिया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!