चंपावत। चंपावत जिले के विकास हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार अनेक घोषणाएं करने के साथ ही योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं। ये सभी घोषणाएं समय पर पूर्ण हों,धरातल पर दिखें और जनपद वासियों को इनका लाभ मिले इस हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार विभिन्न स्तरों पर इन घोषणाओं व कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है।
गुरुवार देर सायं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा चंपावत जिले के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की जिसमें शासन के उच्चाधिकारियों के साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के लिए क्रमबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण होने की तिथि निर्धारित की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी घोषणाओं का साप्ताहिक अनुश्रवण किया जाए, ताकि घोषणाएं समय से पूर्ण हो सके। जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं अथवा चल रही हैं, उनकी अद्यतन जानकारी सीएम घोषणा पोर्टल पर अवश्य अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा घोषणाओं के प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजे गए हैं, वे विभाग प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं।
बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत के विकास के लिए कुल 132 घोषणाएं की गयी थी। जिनमें से 46 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 71 घोषणाओं पर कार्य गतिमान है एवं 15 घोषणाएं अपूर्ण हैं।
बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मुख्य सचिव को जिले में मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया कि जिला स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में इनकी समीक्षा की जाती है शत प्रतिशत घोषणाओं को पूर्ण करने हेतु प्रत्येक स्तर पर कार्यवाही तेजी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अपूर्ण घोषणाओं को पूर्ण करने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही संचालित निर्माण कार्यों में गति लाने हेतु भी समय समय पर अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है,ताकि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जो घोषणाएं विभिन्न कारणों से लंबित हैं उनका समाधान व निस्तारण कर शासन को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।


इस दौरान शासन स्तर पर लंबित जिले की मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्तमान प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के सचिव व उच्चाधिकारियों द्वारा अवगत कराया। इस अवसर पर शासन से अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, नितेश कुमार झा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, रविनाथ रमन, हरिचन्द्र सेमवाल, डॉ. आर. राजेश कुमार एवं सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, नवनीत पांडेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे। जनपद चंपावत से पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा,डीएफओ आर सी कांडपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEWS

error: Content is protected !!