Thursday, 26 November 202612:21:05 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लोहाघाट की बेटी स्वाति का पहले ही प्रयास में दो विभागों में हुआ चयन।

April 20, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। लोहाघाट की बेटी कु. स्वाति जोशी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक अधिकारी एफएसएसएआई मैं केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएफएसओ के पद पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्वाति का हरियाणा लोक सेवा आयोग में भी व्याख्याता तकनीकी शिक्षा विभाग में भी एक साथ चयन हुआ है। अलबत्ता उन्होंने केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद को पसंद कर वहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाएट लोहाघाट के प्रवक्ता डॉ नवीन चंद्र जोशी एवं जीजीआईसी चंपावत की प्रवक्ता बीना जोशी की एकमात्र संतान स्वाति की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा स्थानी यओकलैंड पब्लिक स्कूल मैं हुई है। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी तथा गोल्ड मेडल के साथ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर की छात्रवृत्ति से इन्होंने एमएससी तथा पीएचडी की डिग्री हासिल की जा रही थी। मूल रूप से बाराकोट के डूंगा जोशी गांव की स्वाति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। इन्होंने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!