चंपावत उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। इस दौरान मिनिस्टीरियल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में जिलेभर के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में नई कार्यकारणी का गठन भी किया गया। शुक्रवार को बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व अपर जिलाधिकारी के0एन0 गोस्वामी, प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने कार्यक्रम का सामूहिक रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिनिस्ट्रिरियल जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। बालिकाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी की समझ रखते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कर्मियों ने एक स्वर में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर शासन के सामने रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मियों की कई मांगें हैं। इसका संज्ञान लेकर शासन को कार्यवाही करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने कियादूसरे सत्र में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद कुमार को दूसरी बार अध्यक्ष जबकि जीवन चंद्र ओली को चौथी बार महामंत्री चुना गया है। वहीं खीम सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष और गोपाल सिंह नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया है। महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने बताया कि इसके अलावा महिला उपाध्यक्षय, संगठन मंत्री सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की गई। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोन, सौरभ चंद्र, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, पिथौरागढ़ फेडरेशन के जनपद अध्यक्ष विजेंद्र लुंठी, प्रकाश तड़ागी हिमांशु मुरारी जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश देव, जगदीश तड़ागी, मनोज चंद्र, प्रकाश उपाध्याय, बिंदु गिरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!