मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनपद चम्पावत को आस्था, पर्यटन एवं खेल के समेकित केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जनपद चम्पावत में बहुप्रतीक्षित गोलू देवता कॉरिडोर (जोन-ए)’ के प्रथम चरण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹117.22 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जनपद में विकास की नई गति सुनिश्चित होगी।

नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री धामी की मिली इस स्वीकृति के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर’ क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग ₹254 करोड़ की कुल अनुमानित लागत से तैयार इस व्यापक परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन मार्ग, समुचित पार्किंग व्यवस्था, पेयजल एवं आधुनिक प्रकाश सुविधाएं, सांस्कृतिक थीम आधारित भव्य प्रवेश द्वार तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों के लिए व्यवस्थित विक्रय स्थल विकसित किए जाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा।

इसी परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, बहु-खेल मैदान, दर्शक दीर्घा (पवेलियन), खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम एवं प्रशिक्षण कक्ष तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विकास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं सशक्त होंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चम्पावत को एक प्रमुख आस्था एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। गोलू देवता कॉरिडोर’ परियोजना से न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!