लोहाघाट। डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत मे कक्षा नर्सरी से यूकेजी के नन्हें विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की रंग बिरंगी वेशभूषाओं मुस्कुराहटों और उत्साह से सराबोर नज़र आया छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक और पर्यावरण से जुडे पात्रों का संजीदा अभिनय कर अपनी रचनात्मक और आत्मविश्वास का परिचय दिया जिससे उपस्थित अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए ।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने आत्मविश्वास संवाद शैली और मंच पर प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया नर्सरी कक्षा में वान्या ढेक और वियोना फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर निवेदिता देव व वर्तिका फर्त्याल रहे तृतीय स्थान पर वर्तिका देव व ऋषांक ढेक रहे ।
एलकेजी कक्षा मे ऋषिका करायत और कीर्ति महरा ने प्रथम स्थान पाया ।
द्वितीय स्थान पर दीक्षा महरा व वर्तिका करायत रहे ।
तृतीय स्थान पर वैदिक मुरारी व अर्णव फर्त्याल रहे जबकि यूकेजी कक्षा मे ऋषित फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
द्वितीय स्थान पर अनाया महरा व मेधांश करायत रहे ।
तृतीय स्थान पर रियांश फर्त्याल व रिधिमा ढेक ने बाजी मारी ।
विद्यालय के प्रबंधक पंकज मुरारी नितिन मुरारी सूरज करायत प्रदीप कुमार हरीश जोशी दीपा मुरारी पूजा ढेक रेनू फर्त्याल रीता बिष्ट मंजू जोशी विनीता ढेक सविता देव रजनी महरा कविता मुरारी रहे ।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEWS

error: Content is protected !!