चम्पावत, 11 मार्च 2026। Rajkiya Nursing College Champawat में बीएससी नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपिका सेसिल खाखा, नर्सिंग एडवाइजर, भारत सरकार) ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग सेवा, करुणा और मानवता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को नर्सिंग की शपथ के अनुसार रोगियों की सेवा निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि रावत की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की शपथ ली, जिसमें रोगियों की गोपनीयता बनाए रखने, बिना किसी भेदभाव के सेवा करने तथा चिकित्सा नैतिकता का पालन करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. चक्रपाणि चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का मंच संचालन दीपिका शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एसीएमओ चम्पावत डॉ. इन्द्रजीत पांडेय उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएँ एवं कॉलेज के फैकल्टी सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की शपथ लेते हुए समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!