Thursday, 19 November 202610:09:02 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

हिम्मत को बनाया गया सक्षम का जिलाध्यक्ष।

March 17, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। संघ कार्यालय में सक्षम की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।संघ के जिला प्रचारक मनोज जी की देखरेख एवं सक्षम के जिला प्रभारी संदीप चौहान एवं मीनाक्षी चौहान की मौजूदगी में सक्षम की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें देवीधुरा के हिम्मत सिंह सिंगवाल को जिलाध्यक्ष, पुष्कर सिंह बोहरा को उपाध्यक्ष, बृजेश जोशी को सचिव, बाला दत्त को जिला प्रमुख,गौरव जोशी को युवा शाखा का जिला प्रमुख तथा कृष्णराम को जिला कार्यालय प्रमुख, नवीन बिष्ट को तहसील प्रचारक मनोनीत किया गया। सक्षम के प्रांत प्रचारक ललित पंत ने उक्त सभी पदाधिकारियों के नामों का अनुमोदन करने के बाद जिला प्रचारक मनोज जी ने कहा कि दिव्यांग भले ही प्राकृतिक मार से आहत होते हैं उसी प्रकृति ने उनमें वह क्षमता व शक्ति दी हुई है जिसके बल पर उन्हें सक्षम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए तमाम योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।उनका पूरा लाभ उन्हें मिलने पर यह अन्य किसी के मोहताज नहीं रहेंगे।बाद में सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!