Tuesday, 24 November 202607:28:50 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 93 लोगों का किया उपचार।

January 31, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट !जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नगरकोटी के दिशा निर्देशन में विभाग द्वारा नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर लोगों का निशुल्क उपचार व उन्हें डेंगू तथा कोरोनावायरस से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी मंड़वा के डॉ पुष्कर सिंह पांगती द्वारा गलचौड़ा एवं सुई छमिया में अलग-अलग शिविर आयोजित कर 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। शिविर के संचालन में भुवन उपाध्याय द्वारा सहयोग किया गया ।ग्रामीणों द्वारा उन्हें चिकित्सा राहत देने के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!