Thursday, 19 November 202601:17:33 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सीएम के आगमन की तैयारियों हेतु जिलाधिकारी ने ली मीटिंग।

February 3, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “संगज्यू-2024” कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की पूर्व तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा अधिकारियो व जनपद के जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 11 फरवरी को मा0 मुख्यमंत्री का संगज्यू-2024 कार्यक्रम के तहत लोहाघाट आना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम को जनपद में बड़ी भव्यता से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि जिले के स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल, एनएसएस व एनसीसी की महिलाओं द्वारा मा0 मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष तौर पर महिलाओं का कार्यक्रम है। इसलिए इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाएं होंगी। कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किए जाने हेतु समस्त कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट होंगी। साथ ही पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग मुख्य विकास अधिकारी स्वयं करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री की जनसभा रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के अतिरिक्त रोड शो में प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, उप जिला अधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक विमी जोशी, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया समेत समस्त विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!