Thursday, 19 November 202601:29:39 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक।

February 6, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। प्रधानाचार्य देवराज ओमरे की अध्यक्षता तथा ईको क्लब प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत राईका बापरू में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईको क्लब एवं वन विभाग की पहल पर राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा कठपुतली नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मनोरंजन करने के साथ ही वनों के संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी आर के जोशी ने कहा कि वनाग्नि को हम सब मिल जुलकर ही रोक सकते हैं और वनों के विनाश से मानवजाति को हो रहे नुकसान को कम कर सकते हैं। ईको क्लब प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि वनाग्नि की रोकथाम स्थानीय लोगों की मदद के बिना संभव नहीं है, जिसमें हम सबको जागरूकता कार्यक्रमों की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी।
प्रधानाचार्य देवराज ओमरे ने रेंजर आर के जोशी सहित उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं से पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करने को कहा। राजस्थान से आए कठपुतली कलाकारों ने स्थानीय गीतों के माध्यम से वन संरक्षण का संदेश दिया, जिसे बच्चों ने काफी पसंद किया और वनों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन दरोगा प्रकाश गिरि,राहुल कोरी, रमेश त्रिवेदी, केशव पाण्डेय, चित्रा खर्कवाल, मनोहर लाल आर्य,प्रकाश चन्द्र जोशी, पंचदेव पांडे,प्रकाश राम टम्टा,आर्येंद्र गंगवार,कृष्ण चन्द्र खर्कवाल,कविता जोशी,रेखा बोहरा,ललित जोशी,रमेश चंद्र जोशी और कृष्ण चंद्र जोशी आदि सम्मिलित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!