मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के विजन तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के संकल्प को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चम्पावत की विधानसभा चम्पावत में चम्पावत–मंच–तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के 2.00 किलोमीटर सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹264.24 लाख की प्रशासकीय, वित्तीय एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारम्भ करने के लिए ₹0.10 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

यह परियोजना मा.मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी सोच का प्रतिबिंब है, जिसके माध्यम से चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण लगातार किया जा रहा है।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!