Thursday, 19 November 202608:16:51 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा: सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, इंस्टाग्राम पर डाल रहा था भड़काऊ वीडियो

February 23, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है।

हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ करेज (साहस) के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। वह हैदराबाद यूथ करेज नाम से एनजीओ भी संचालित करता है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में जब उपद्रव हुआ। उसके बाद सलमान खान बनभूलपुरा वालों के लिए फंड एकत्र कर रहा है। उसने अपने इंस्टाग्राम में कई वीडियो डाले हैं, जिनमें वह मारे गए लोगों को शहीद कहता है। यहां वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। इसमें मलिक के बगीचे में मदरसा तोड़ते हुए जेसीबी दिख रही है। साथ ही बगल में जली हुई जेसीबी दिख रही हैं। इस पर एक्शन-रिएक्शन लिखा है। इसके अलावा भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वह पैसों से भरे बैग से बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटता दिख रहा है। पुलिस ने सलमान खान से पूछताछ शुरू कर दी है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!