Tuesday, 17 November 202601:45:33 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मछली के बायो प्रोडक्ट से तीन गुना मुनाफा कमाने का दिया गया प्रशिक्षण।

February 22, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। मत्स्य विभाग चंपावत द्वारा जिला योजना अंतर्गत 50 मत्स्य पालकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को नगर के एक बैंक्विट हॉल में प्रारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण में मत्स्य पालको को मछली के मूल्य संवर्धन की जानकारी दी गई, जिसमें मछली से बनाई जा सकने वाले अनेक उत्पाद मछली का अचार, मोमो, टिक्की व कटलेट आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि इस तरह मत्स्य पालक अपनी उत्पादित की गई मछली का तीन गुना मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मत्स्य पालन केंद्र छीड़ापानी से डॉक्टर गरिमा द्वारा उक्त प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, मत्स्य निरीक्षक करुण कांत यादव, चंद्रशेखर गढ़कोटी, अनुज सिंह बोरा, राकेश बगौली सहित अनेक मत्स्य पालक व अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!