Saturday, 14 November 202607:19:03 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

व्यापारियों ने एनएच के खिलाफ की नारेबाजी।

February 17, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर के सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले मोटर स्टेशन में सड़क में गड्ढे होने से हर वक्त दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई बार तो दोपहिया वाहन सवार इस स्थान में चोटिल भी होते आ रहे हैं। इस संबंध में बार-बार एनएच के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किए जाने के बावजूद भी समस्या पूर्ववत बनी हुई है जिससे गुस्साए व्यापारियों ने आज व्यापारी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दानू सूतेड़ी के नेतृत्व में स्टेशन बाजार में एनएच के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गड्ढों का भरान नहीं किया गया तो वह चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश चंद्र, सुनील राय, घनश्याम जोशी, नारायण दत्त जोशी, रहीस अहमद, अफताब, हरीश राय, नितिन मेहरा, तनुज तिवारी, योगेश बगौली आदि तमाम लोग शामिल थे। उधर एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि 18 फरवरी से प्लांट में कार्य शुरू होने वाला है,सबसे पहले इस स्थान का डामरीकरण किया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!