Tuesday, 03 November 202601:00:16 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पर्यटकों के स्वागत के लिए नगर पालिका ने चलाया लोहाघाट नगर को नीट एंड क्लीन बनाने का अभियान।

May 2, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर पालिका में नए अधिशासी अधिकारी पीएस बोहरा के आने के साथ ही नगर को नीट एंड क्लीन बनाने का युद्ध स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत नगर के सभी नालियों व नालों को साफ करने का काम शुरू किया गया है। पिछले कई महिनों से नालियों की सफाई न होने के कारण यह मलवे से लबा लब भरे हुए हैं जिनसे सडांध निकलने के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। उनके आने से पूर्व नगर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दुकानों के आगे नगर पालिका द्वारा निशुल्क वितरित किए गए डस्टबिन न रखने एवं गंदगी होने पर सभी व्यापारियों व खोखे- फड़ वालों को आगाह किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर की प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक देवदार के वृक्षों को नुकसान पहुंचाने एवं पेड़ों के नीचे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जाएगी। अब नगर पालिका का कर्मचारी दिनभर गस्त कर पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित करेगा। जिनके खिलाफ वन विभाग व पालिका द्वारा अपने-अपने स्तर से कार्यवाही की जाएगी। ईओ के अनुसार नगर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए हर व्यक्ति को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। पालिका द्वारा हर मोहल्ले में वाहन भेज कर नियमित कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। नगर के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें होने पर वह उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!