Tuesday, 03 November 202612:56:41 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

खरही गांव में चल रही श्री कृष्ण लीला में उमड़ रही है भारी भीड़।

May 2, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। खरही गांव में चल रही श्री कृष्ण लीला मैं शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में यहां के प्रवासी भी भाग लेकर लीला तथा मौसम का आनंद लें रहे हैं। यहां चल रही लीला में आज कंस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है व आकाशवाणी के अनुसार देवकी के गर्भ से पैदा होने वाला सातवां पुत्र उसका काल बनकर आएगा, इससे भयाक्रांत होकर कंस छह पुत्रो का वध कर चुका। कंस के अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं।सातवे पुत्र के रूप मे‌ बलराम ने रोहिणी के घर जन्म लिया। विष्णुलोक में देवताओं की सभा हुई जिसमें भगवान विष्णु मृत्यु लोक में आने की जानकारी देते हुए देवकी व वासुदेव को कारागार में अपने चतुर्भुज रूप का दर्शन देते हुए वहा बालरूप में प्रकट हो जाते हैं। वासुदेव जी बालक को लेकर यशोदा के घर गये तथा बालक को यशोदा के बगल में सुलाकर उनकी नवजात कन्या को ले आये कंस इस घटना से पुरी तरह वेखबर रहा। कंस का नवीन कोटिया, वसुदेव का बृजेश शर्मा, देवकी का प्रयाग अधिकारी,यशोदा का सचिन शर्मा,जल्लाद का अंकित एवं प्रहलाद द्वारा जीवंत अभिनय कर देर रात तक दर्शकों को बांधते हुए खुब उनकी तालियां बटोरी।मोहन जोशी एवं भाष्करानंद भट्ट के निदेशन में लीला को देखने के लिए दुरदराज क्षेत्रो से लोग आकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करने के साथ भरपूर मनोरंजन‌ कर रहे हैं ।आयोजन‌ समिति के अध्यक्ष चन नाथ एवं प्रोम्टर महिमन शर्मा द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!