Saturday, 07 November 202604:17:49 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आयुष्मान आरोग्य केंद्र की योग साधिकाओं ने सुनीता विलियम की सकुशल वापसी पर जाहिर की खुशियां। सुनीता के दीर्घ जीवन की, की गई कामना।

March 19, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में यहां नियमित योग साधना कर रही महिलाओं ने सुनीता विलियम के 286 दिन बाद अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर उनका भावात्मक रूप से स्वागत कर इस बहादुर उड़न परी को लाख बधाइयां दी ,जिन्होंने महिलाओं के मान, सम्मान, गौरव को बढ़ाया है। योग निदेशका सोनिया आर्या ने आयुष्मान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहन सुनीता विलियम ने अंतरिक्ष में 286 दिनों तक अपने साहस व दृढ़इच्छा शक्ति का जो परिचय दिया है उससे यह बात सामने आई है कि सृष्टि को रचने वाली महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ती जा रही है। महिलाओं को अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचाने की आवश्यकता है जिससे वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सके ।इस अवसर पर हेमा पांडे, पूजा थापा ,जानकी ,मीनाक्षी, मुन्नी, रेखा जोशी, सुनीता ,बिमला, डॉली, कमलेश, सीमा ,निर्मला, विमला,बिना,संगीता ,पुष्पा ,गीता, हेमा मुरारी, रेखा बोहरा,शुभम मुरारी, बबीता ,लीलावती ,भावना ,राजेश्वरी, दीपा, आदि साधिकाएं मौजूद थी ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!