Friday, 06 November 202603:23:54 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचेश्वर में लगेगा अंतरराष्ट्रीय एंगुलरों का जमावड़ा 4 से 6 अप्रैल तक होगी अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता

March 20, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट:चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत एंग्लिंग का हब माने जाने वाले पंचेश्वर को पर्यटन के मानचित्र में आगे लाने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के सौजन्य से 4 से 6 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश ही नहीं विदेश के नामी एंगुलरो के प्रतिभाग करने की संभावना है ।प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ कर सकते है, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 31 मार्च तक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।पर्यटन विभाग चंपावत के द्वारा इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है ।पर्यटन विभाग के मुताबिक एंग्लिंग प्रतियोगिता काली नदी में पंचेश्वर से धर्माघाट ,सरयू नदी में घाट पुल से लेकर चर्मागाड़,चर्मागाड़ ट्राली से पंथूयड़ा ट्रॉली तथा पंथूयड़ा ट्राली से पंचेश्वर संगम तक संपन्न की जाएगी। एंग्लिंग के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 500 तथा विदेशियों को 600 रुपए प्रतिदिन शुल्क देना होगा प्रतियोगिता पर्यटन विभाग के द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर संपन्न की जाएगी। कई वर्षों के बाद हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर पंचेश्वर क्षेत्र में काफी उत्साह है । पंचेश्वर में पर्यटन व्यवसाय करने वाले ओंकार सिंह धोनी , होशियार सिंह ने इस प्रतियोगिता को सरकार का सराहनीय कदम बताया कहा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होने के बाद पंचेश्वर क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे। मालूम हो पंचेश्वर गोल्डन महाशीर मछली के लिए विश्व विख्यात है जहां काली और सरयू नदी में दुर्लभ प्रजाति की गोल्डन महाशीर तथा गूच मछलियां पाई जाती है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!