Tuesday, 17 November 202612:19:26 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गुलदार के हमले से पीड़ितों व गांव वालों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया धन्यवाद।

September 27, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। सोमवार शाम को सूखीढांग के पास गुलदार द्वारा दोपहिया वाहन चालक पर हमला कर घायल किया गया, जिसका उपजिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। दो व्यक्ति गुलदार के हमले से घायल हो गए। जिस पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया गया व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभागीय वनाधिकारी को उपरोक्त विषय में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
आदेशों का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत को उक्त गुलदार को ट्रैक्यूलाइज करने की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही 24 घंटे वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को घटनास्थल पर गस्त हेतु नियुक्त किया गया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!