Monday, 02 November 202602:45:56 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चम्पावत के पत्रकार जगत का हमेशा रहा है सकारात्मक एव रचनात्मक रवैया ।

May 30, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में हुई गोष्ठी ।
चम्पावत – जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने कहा कि आज सामाजिक व नैतिक मूल्यों में गिरावट आने के बाद भी ज़िले का पत्रकार जगत पेशे की गरिमा व गौरव को बनाये हुए है । उन्होंने कहा पत्रकारिता के बदलते स्वरूप से कभी कभी व्यक्ति असमंजस में पड़ जाता है कि घटना का वास्तविक स्वरूप क्या है उन्होंने हालिया भारत पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन में हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य पराक्रम का एक नया इतिहास रचा था । इससे जुड़ी सोशियल मीडिया में जो खबरे निकलती रही उसने एक भ्रम व अविश्वास की स्थिति पैदा कर दी । जिलाधिकारी सूचना विभाग द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे । इससे पूर्व जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने जिलाधिकारी समेत विशिष्ट अतिथि एसपी अजय गणपति , एव नवागत सीडीओ डॉ जी एस खाती , मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार व सभी पत्रकारों का भावपूर्ण स्वागत किया । जिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथियों द्वारा टनकपुर के दिवंगत पत्रकार जगदीश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके अनुज को पत्रकार संगठन की ओर से सहायता की राशि भेंट की तथा न्यूज पोर्टल पब्लिक मेटर की युवा पत्रकार नेहा तथा वरिष्ठ पत्रकारों सम्मानित किया । एसपी अजय गणपति ने पत्रकारिता के इतिहास पर रोशनी देते हुए कहा कि पत्रकारों की लेखनी ने सभी आंदोलनों को गति दी । उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे समाज को नई दिशा व दशा देने में हमसब का मार्ग दर्शन करें । नवागत सीडीओ डॉ जी एस खाती ने कहा कि चम्पावत को मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना जे अनुरूप देश का मॉडल जिला बनाने के लिए हम सब मिलकर ऐसा कार्य करे जिससे जिले को नए आयाम मिलते रहे ।मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने कहा कि रचनात्मक एव सर्जनात्मक सोच हमारे जीवन की राह बदल देती है यदि इसमे बुद्धजीवि पत्रकारों का सानिध्य मिले तो त उसकी गति और तेज हो जाती है । वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने गरिमा को बनाये रखने पर जोर दिया ।कहा समाचार की विश्वसनीयता तभी बनी रहेगी जब उसका जमीन में यथार्थ स्वरूप दिखाई देने लगेगा । इससे पूर्व जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली द्वारा सभी पत्रकारों की ओर से मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियो का स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।

फ़ोटो – युवा पत्रकार नेहा की सम्मानित करते जिलाधिकारी

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!