Tuesday, 03 November 202604:32:50 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पत्रकार दिवस के अवसर पर जिला पत्रकार संगठन ने किया पत्रकारों को सम्मानित ।

May 31, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत – हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जिला पत्रकार संगठन ने अपनी सराहनीय गतिविधियों की श्रखला को जारी रखते हुए आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना सभागार में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया । वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता एव सतीश जोशी के संचालन में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापार संघ जिलाध्यक्ष सतीश जोशी द्वारा पाटी के सुरेंद्र लड़वाल , लोहाघाट के गौरी शंकर पन्त , चम्पावत से गिरीश बिष्ट व जीवन बिष्ट , टनकपुर से विनोद पाल व बनबसा से कुंदन बिष्ट को शाल ओढ़ाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया गया । इस अवसर पर हुई गोष्ठी में सभी पत्रकारों ने संगठन को विशेष सहयोग देने के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया । विशिष्ट अतिथि जिला रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन राजेन्द्र गहतोड़ी ने पत्रकार संगठन द्वारा पिछले तीन वर्षों से शुरू की गई इस रचनात्मक पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नवोदित पत्रकारों का मनोबल बढ़ने के साथ उनकी कार्य संस्कृति में भी बदलाव आएगा । जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि संगठन के बल पर पत्रकारों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओ से जोड़ने तथा उनकी संगठनात्मक शक्ति के बल पर हमे नए नए कार्य करने की शक्ति व सामर्थ मिलती रही है । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर जोशी , दिनेश भट्ट , सुरेश उप्रेती, आबिद हुसैन, राजीव मुरारी , एलएम जोशी , लक्षमण बिष्ट , नवीन देउपा , विपिन जोशी , सुरेश तिवारी , सूरी पन्त , जगदीश जोशी , नवीन भट्ट , पंकज पाठक , संजय भट्ट , सचिन कुमार , आदि लोग मौजूद थे । इस अवसर पर सम्मानित किए गए गिरीश बिष्ट , गौरी शंकर पन्त , सुरेंद्र लड़वाल , विनोद पाल , जीवन बिष्ट , व कुंदन बिष्ट ने पत्रकार संगठन द्वारा उन्हें सम्मान दिये जाने के लिए आभार व्यक्त किया ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!