Wednesday, 04 November 202605:22:54 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आदर्श गांव के रूप में ठांटा गांव आया चर्चा में।

February 9, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ठांटा ग्राम में प्रवास को लेकर यह गांव चर्चाओ एवं सुर्खियों में आ गया है। इस गांव में मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने अधिकारियों को पता चला कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान की जागरूकता के कारण ऐसे गांव का निर्माण किया गया है। जो दूर से ही अपनी चमक बिखेरने के साथ यहां गांव की प्रत्येक इकाई सरकारी सुविधाओं से वास्तव में लाभान्वित हुई है। ग्रामीणों के चेहरे की मुस्कान इस बात की गवाही दे रही है कि ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने गांव के सभी लोगों को साथ लेकर गांव को ऐसा स्वरूप दिया है। जहां लोगों को सभी बुनियादी सुविधा उपलब्ध है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!